August 04, 2026

जम्मू से 964 अमरनाथ तीर्थयात्री बालटाल रवाना, 2,000 से ज्यादा पवित्र गुफा के दर्शन कर लौटे


जम्मू, 04 अगस्त । श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए 964 तीर्थयात्रियों का नया जत्था मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ।
जम्मू पुलिस कंट्रोल रूम के अधिकारियों के अनुसार 27वां जत्था तड़के 3:05 बजे 39 गाड़ियों के साथ रवाना हुआ। इनमें 21 बसें, 8 मीडियम मोटर वाहन और 10 लाइट मोटर वाहन शामिल हैं। इस जत्थे में 744 पुरुष, 177 महिलाएं, एक बच्चा, 32 साधु और 10 साध्वियां शामिल हैं।

इसके साथ ही जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 1,41,712 हो गई है। इस बीच मंगलवार को बालटाल बेस कैंप से जम्मू के लिए लौटने वाले लगभग 2000 तीर्थयात्रियों 25वां जत्था भी रवाना हुआ।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.