August 06, 2026

रामबहादुर राय आज भोपाल में 'प. रामकिंकर उपाध्याय राष्ट्रीय पुरस्कार’ से होंगे विभूषित

भोपाल, 06 अगस्त । मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के अंतर्गत तुलसी शोध संस्धान द्वारा प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं राष्ट्रचिंतक रामबहादुर राय को आज वर्ष-2026 के लिए 'पद्मभूषण युगतुलसी पं. रामकिंकर उपाध्याय राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

मप्र जनजातीय संग्रहालय के निदेशक डॉ. धर्मेन्द्र पारे ने बताया कि अलंकरण समारोह भोपाल के तुलसी मानस प्रतिष्ठान स्थित मानस भवन में शाम चार बजे शरू होगा। समारोह में राष्ट्रचिंतक रामबहादुर राय को वर्ष-2026 के लिए 'पद्मभूषण युगतुलसी पं. रामकिंकर उपाध्याय राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

एक जुलाई, 1946 को गाजीपुर (उप्र) में जन्मे रामबहादुर राय हिन्दी के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं चिंतक हैं। वे वर्तमान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष हैं। साथ ही वे देश की सबसे पुरानी बहुभाषी समाचार एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के समूह संपादक हैं। समाज, राजनीति और समसामयिक विषयों पर उनके लेखन एवं संपादन को व्यापक सम्मान प्राप्त है।

रामबहादुर राय ने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए करने के बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया। उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने बिहार आन्दोलन में हिस्सेदारी और बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की 1971 में रिपोर्टिंग की। वे जे.बी. कृपलानी मेमोरियल ट्रस्ट में ट्रस्टी रहे।

पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न योगदानः संवाददाता- जनसत्ता (1983), मुख्य संवाददाता-जनसत्ता (1984-86), विशेष संवाददाता-नवभारत टाइम्स (1986-91), ब्यूरो चीफ जनसत्ता (1991-96), सम्पादक जनसत्ता समाचार सेवा (1996-2004)। प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में सतत सक्रिय लेखन।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.