August 07, 2026

डीयू के ग्वायर हॉल में हुआ जिमनेजियम और रॉक वॉटरफॉल का उद्घाटन

नई दिल्ली, 07 अगस्त  दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शुक्रवार को ग्वायर हॉल में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए जिमनेजियम और रॉक वॉटरफॉल की सुविधा शुरू की। इन सुविधाओं का उद्घाटन दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर की निदेशक प्रो. रजनी अब्बी ने किया।

इस अवसर पर प्रो. रजनी अब्बी ने कहा कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक विकास का पूरा ख्याल रखा जाता है।

प्रो. रजनी अब्बी ने इन सुविधाओं के विकास के लिए मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश हेतु डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह का आभार जताया। उन्होंने ग्वायर हॉल प्रशासन की तारीफ करते हुए कहा कि इनके प्रयास से ही यहां रहने वाले सभी लोगों की सेहत और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाली ये सुविधाएं विकसित की गई हैं।

ग्वायर हॉल के प्रोवोस्ट प्रो. गजेंद्र सिंह ने कहा कि इस उद्घाटन के साथ ही ग्वायर हॉल में रहने वालों के लिए मनोरंजन और वेलनेस सुविधाओं में एक अहम बढ़ोतरी है। नया जिमनेजियम छात्रों को फिटनेस और शारीरिक सेहत के लिए बेहतर सुविधाएं देगा, जबकि रॉक वॉटरफॉल हॉल परिसर की सुंदरता को और बढ़ाएगा। इस अवसर पर रेजिडेंट ट्यूटर डॉ. अश्विनी सिवाल, अनेकों छात्र एवं हॉल के स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.