August 09, 2026

बांग्लादेश में गुपचुप कर दी बिजली महंगी, कम खपत वालों पर चोट नहीं

ढाका, 09 अगस्त। बांग्लादेश एनर्जी रेगुलेटरी कमीशन (बीईआरसी) ने जून में गुपचुप बिजली की दर बढ़ा दी है। थोक दर 7 टका से बढ़कर 8.39 टका प्रति किलोवाट घंटा की गई है। यह 19.85 फीसद की बढ़ोतरी है। इससे औसत खुदरा दर (रिटेल टैरिफ) भी 16.68 प्रतिशत बढ़कर 9.11 टका से 10.63 टका प्रति यूनिट हो गई है। हालांकि बीईआरसी ने कम खपत वाले ग्राहकों के लिए मिल रही छूट बरकरार रखा है। 50 यूनिट से कम बिजली इस्तेमाल करने वाले परिवारों के लिए दर 4.63 टका और 75 यूनिट से कम इस्तेमाल करने वालों के लिए 5.26 टका रखी गई। औसत खुदरा दर 10.40 टका प्रति यूनिट तय की गई।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ा गई दरों के तहत महीने में 76 से 200 यूनिट बिजली इस्तेमाल करने वाले घरेलू ग्राहक अब शुरुआती 75 यूनिट से ज्यादा खपत के लिए 8.50 टका प्रति यूनिट का भुगतान करेंगे, जबकि पहले यह दर 7.20 टका थी। महीने में 200 यूनिट बिजली इस्तेमाल करने वाले परिवार के लिए बिजली का खर्च 1,294.50 टका से बढ़कर 1,457 टका हो गया है। यानी डिमांड चार्ज और वैट से पहले 162.50 टका की अतिरिक्त लागत। यह बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है जब बांग्लादेश में गर्मी का असर चरम पर है।

1980 और 2023 के बीच बांग्लादेश का अधिकतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस से बढ़ा है। ढाका में तो यह 1.4 पहुंच चुका है। 1989 और 2020 के बीच राजधानी के घने हरे-भरे इलाकों में 47 फीसद की कमी ने इसमें आग में घी छिड़कने जैसा काम किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इससे बचने के लिए आवास नीति में बदलाव की सलाह दी है।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.