August 11, 2026

'आवारापन 2' स्टारकास्ट की फीस आई सामने

इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2007 में आई 'आवारापन' का सीक्वल है, जिसमें इमरान एक बार फिर अपने चर्चित किरदार शिवम पंडित के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी अहम भूमिकाओं में हैं। रिलीज से पहले फिल्म में कलाकारों की फीस को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान हाशमी ने 'आवारापन 2' के लिए करीब 10 से 12 करोड़ रुपये फीस ली है और वह फिल्म के सबसे महंगे कलाकार हैं। वहीं, दिशा पाटनी को करीब 5 करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने की बात सामने आई है। फिल्म के ट्रेलर में शबाना आजमी का खलनायिका वाला अंदाज भी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस भूमिका के लिए उन्हें करीब 2 से 5 करोड़ रुपये फीस मिली है।

विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी 'आवारापन 2' में सुविंदर विक्की और विजयंत कोहली सहित कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है, जबकि संगीत अमाल मलिक और मिथुन ने तैयार किया है। 14 अगस्त को रिलीज होने वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'बंटवारा 1947' से मुकाबला करेगी। खास बात यह है कि शबाना आजमी दोनों ही फिल्मों का हिस्सा हैं।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.