राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग- एनएचआरसी ने इस वर्ष जनवरी से मई के बीच कथित तौर पर आत्महत्या से 19 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल- सीआरपीएफ कर्मियों की मृत्यु के संबंध में केंद्रीय गृह सचिव और सीआरपीएफ के महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए आयोग ने दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में कुल 281 सीआरपीएफ कर्मियों ने आत्महत्या की है। आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट में निहित तथ्य सत्य हैं, तो यह देश के सबसे बड़े केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में कार्यरत कर्मियों के जीवन के अधिकार के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाता है।
hindnesri24news@gmail.com
© Hind Kesari24. All Rights Reserved.