August 17, 2026

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 432 अंक और निफ्टी में 106.40 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

नई दिल्ली, 17 अगस्त । पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 432 अंक और निफ्टी में 106.40 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 432.47 अंक यानी 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 77,576.78 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 106.70 अंक यानी 0.44 फीसदी टूटकर 24,259.30 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान यूनिलीवर और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयर में सबसे अधिक गिरावट रही। हालांकि, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और टाइटन के शेयर में बढ़त दर्ज की गई।

इसके अलावा एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग बढ़त में कारोबार कर रहे हैं। वहीं, रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.52 पर कारोबार कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि सेंसेक्स पिछले हफ्ते अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को 70.71 अंक और निफ्टी 29.85 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.