August 18, 2026

नेपाल के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे भारतीय थलसेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने पशुपतिनाथ मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना

काठमांडू, 18 अगस्त । नेपाल के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे भारतीय थलसेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार सुबह काठमांडू स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना की।

मंदिर पहुंचने पर पशुपति क्षेत्र विकास कोष के सदस्य सचिव तथा कोष के अन्य पदाधिकारियों ने जनरल धीरज सेठ का स्वागत किया। मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान जनरल धीरज सेठ ने करीब एक घंटे तक विशेष पूजा के साथ रुद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ की पूजा कर धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया।

नेपाल यात्रा के दौरान पशुपतिनाथ मंदिर में उनका दर्शन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंध हैं और पशुपतिनाथ मंदिर दोनों देशों के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है।

जनरल धीरज सेठ नेपाल के प्रधानसेनापति महारथी अशोकराज सिग्देल के निमंत्रण पर चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नेपाल आए हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने नेपाली सेना के साथ द्विपक्षीय सैन्य संबंधों, सहयोग और आपसी हित के विषयों पर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.