August 21, 2026

असम में बाढ़ से 92 गांवों के 14799 नागरिक अभी भी प्रभावित

गुवाहाटी, 21 अगस्त। असम में बाढ़ से पांच जिलों के 92 गांवों के 14799 नागरिक अभी भी प्रभावित हैं। सामान्य होते नदियों के जलस्तर के बाद बाढ़ प्रभावितों का जीवन भी धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। प्रभावित लोग अपने आवास एवं खेती को फिर से पटरी पर लाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर राज्य में बाढ़ से हुए जान-माल के नुकसान एवं चलाए जा रहे राहत, पुनर्वास अभियान की विस्तार से जानकारी दी।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के 20 अगस्त के आंकड़ों के अनुसार अब सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रहीं है। अब तक 106 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट एवं गोलाघाट जिलों में हुआ है। प्रदेश में 3083 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है।

इस समय राहत शिविरों में 238 लोग आश्रय लिए हुए हैं। राहत वितरण केंद्रों पर 1165 गैर-शिविर निवासी राहत प्राप्त कर रहे हैं। प्रभावित इलाकों में गुरुवार को राज्य सरकार ने 4 मेडिकल टीमों को तैनात किया। सरकारी अधिकारी क्षति का आकलन करने में जुटे हुए हैं।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.