August 27, 2026

कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत ।

कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस एक्शन-थ्रिलर ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। खास बात यह है कि फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कई दर्शकों ने कहानी, स्क्रीनप्ले और निर्देशन को लेकर निराशा जताई, लेकिन इसका असर फिल्म की कमाई पर दिखाई नहीं दिया।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'टॉक्सिक' ने पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा हिंदी बेल्ट से मिला, जहां इसने 55 करोड़ रुपये कमाए। वहीं कन्नड़ में 23.30 करोड़, तेलुगु में 16 करोड़, तमिल में 5.50 करोड़ और मलयालम में 1.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने पहले दिन 24,579 शो के साथ 120.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 140.75 करोड़ रुपये बताया गया है।

इस शानदार ओपनिंग के साथ 'टॉक्सिक' ने 'पठान' (57 करोड़), 'जवान' (75 करोड़), 'एनिमल' (63.80 करोड़) और 'कल्कि 2898 एडी' (95.30 करोड़) जैसी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, यश अपनी ही फिल्म 'KGF चैप्टर 2' के 116 करोड़ रुपये के ओपनिंग रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। वहीं रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के 102.55 करोड़ के रिकॉर्ड से भी फिल्म मामूली अंतर से पीछे रह गई। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.