August 27, 2026

जातिगत आरक्षण में सुधार की मांग कर रहे युवाओं के प्रतिनिधिमंडल से नड्डा ने की मुलाकात

नई दिल्ली, 27 अगस्त । केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को जाति आधारित आरक्षण में सुधार की मांग को लेकर 21 अगस्त को हुए आंदोलन से जुड़े प्रतिनिधियों से बातचीत की।

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के उपरांत पूर्व निर्धारित समय के अनुसार हर्ष दुबे, रणबहादुर सिंह चौहान, मृत्युंजय पाठक और टीम के सदस्यों से सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई। इस क्रम में हम शीघ्र ही फिर मिलेंगे।

उल्लेखनीय है कि जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के आंदोलन के बाद छात्रों के बीच जाति आधारित आरक्षण को लेकर सुधार आंदोलन की मांग उपजी। इसी क्रम में 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन हुआ।

इनकी मांगों में ‘जाति आधारित आरक्षण को आय से जोड़ने’, ‘एक परिवार के सदस्य को एक बार लाभ देने’ और यूजीसी के हाल ही में जारी गए नॉर्म्स को वापस लेने की मांग की गई थी।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.