August 31, 2026

लोकसभा अध्यक्ष ने कजरी तीज पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 31 अगस्त । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को भाद्रपद कृष्ण तृतीया 'कजरी तीज' के अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

बिरला ने एक्स पर लिखा, "भाद्रपद कृष्ण तृतीया 'कजरी तीज' के अवसर पर सभी देशवासियों, विशेषकर माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं! माताएं और बहनें अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र की कामना के साथ यह त्योहार मनाती हैं। यह पारिवारिक खुशहाली, समृद्धि और लोक-संस्कृति की मूल भावनाओं का एक सुंदर प्रतीक है। मेरे संसदीय क्षेत्र के बूंदी जिले (राजस्थान) में कजरी तीज का विशेष महत्व है। तीज के अवसर पर बूंदी में लगने वाला पारंपरिक मेला स्थानीय लोक-संस्कृति, कला, उत्सव के उत्साह और राजस्थान की जीवंत विरासत की शानदार झलक प्रस्तुत करता है। इस दिन मेरी यही प्रार्थना है कि माता पार्वती और भगवान शिव का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे। सभी के कल्याण के लिए शुभकामनाएं।"

मान्यता है कि हिंदू धर्म के भाद्रपद महीने (या दक्षिणी परंपराओं में श्रावण) के दौरान मनाया जाने वाला यह पर्व, आनंदमय झूलों और उत्सवपूर्ण समारोहों के साथ मानसून के मौसम का स्वागत करता है। इस महोत्सव का नाम पारंपरिक काजरी लोक संगीत के नाम पर रखा गया है , जो उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे क्षेत्रों में गूंजता है। ये मधुर गीत लालसा, प्रेम और वर्षा ऋतु की सुंदरता को व्यक्त करते हैं। श्रद्धालु नीम के पेड़ ( नीमदी माता ) और चंद्रमा की पूजा करते हैं और शाम को सत्तू खाकर अपना व्रत तोड़ते हैं।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.