September 02, 2026

प्रधानमंत्री मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों ने पवन कल्याण को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली, 02 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जनसेना पार्टी प्रमुख पवन कल्याण को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। केंद्रीय नेताओं ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए आंध्र प्रदेश के विकास और जनसेवा में उनके योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पवन कल्याण को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि वे लोगों के बीच बहुत सम्मानित हैं और आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने समाज की सेवा करते हुए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और लोगों के कल्याण के लिए एनडीए के विजन को साकार करने की दिशा में पवन कल्याण के समर्पित प्रयास सराहनीय हैं। अमित शाह ने नागरिकों की निरंतर सेवा के लिए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पवन कल्याण को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आंध्र प्रदेश के लोगों की सेवा करने और राज्य के विकास में योगदान देने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जनसेवा में पवन कल्याण के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पवन कल्याण को जन्मदिन दी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनसेवा और विकास के प्रति आपकी प्रतिबद्धता सचमुच सराहनीय और प्रेरणादायक है।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.