September 03, 2026

भाजपा बस्तर काे देश का सबसे विकसित संभाग बता रही, कुछ और है उसकी असलियत : दीपक बैज

जगदलपुर, 03 सितंबर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने आज गुरूवार काे फेसबुक में फाेटाे एवं वीडियाे डालकर बताया कि आज के बस्तर संभाग के दौरे के दौरान भाजपा सरकार के विकास के दावे सबके सामने है। उन्हाेंने कहा कि भारतीय जनता जिसे "देश का सबसे विकसित संभाग" बता रही है, वहां की असलियत कुछ और ही है।

दीपक बैज ने धरातल की स्थिति को उजागर करते हुए उदाहरण के तौर पर बताया कि जुलाई 2025 से टूटा एक पुल आज 2026 तक नहीं बन पाया है। इसके चलते ग्रामीण एवं स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर बांस और बल्ली से बने अस्थाई जुगाड़ के पुल से आवाजाही करने को मजबूर हैं।इस दाैरान दीपक बैज ने स्कूली बच्चाें से चर्चा करते हु पूछा कि पुल कब से टूटा हुआ है, स्कूली बच्चाें ने एक वर्ष पहले पुल के टूटने की बात बताई। इसके बाद दीपक बैज ने स्कूली बच्चाें से जल्द पुल के निर्माण के लिए नारे भी लगवाए।

दीपक बैज ने कहा कि इसके विपरीत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डबल इंजन की सरकार का दावा है कि बस्तर अब नक्सलवाद से मुक्त होकर शांति और बुनियादी ढांचे (सड़क, बिजली, शिक्षा, 'नियद नेल्ला नार' योजना) के जरिए विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्हाेंने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार के मुताबिक डबल इंजन की कार्यप्रणाली से बस्तर में बुनियादी ढांचा मजबूत हुआ है, सड़कों का जाल बिछाया गया है, और अंदरूनी गांवों में स्कूल तथा स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल की जा रही हैं। उन्हाेने आरोप लगाया कि सरकार का ध्यान बस्तर के वास्तविक विकास या स्थानीय आदिवासियों के कल्याण पर कम और वहां के प्रचूर खनिज संसाधनों पर अधिक है।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.