September 04, 2026

भारत और जापान की क्रिकेट टीमों के बीच 22 सितंबर को ऐतिहासिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

नई दिल्ली, 04 सितंबर । भारत और जापान की क्रिकेट टीमों के बीच 22 सितंबर को जापान के तोचिगी प्रांत के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में ऐतिहासिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न की शुरुआत करेगा। मुकाबले को ‘सुजुकी कप’ नाम दिया गया है।

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार को कहा, “बीसीसीआई इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनकर बेहद खुश है, जब भारतीय और जापानी पुरुष टीमें जापान में एक विशेष टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी। यह क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि भारतीय टीम एक नए क्षेत्र में जा रही है और इससे जापान तथा पूर्वी एशिया में बड़े दर्शक वर्ग तक इस खेल को पहुंचाने का अवसर मिलेगा।"

उन्होंने कहा, "भारत और जापान के बीच मजबूत और लंबे समय से चले आ रहे संबंध और मित्रता हैं। हमें खुशी है कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर होने वाले समारोहों में क्रिकेट भी हिस्सा बनेगा। इस मुकाबले को संभव बनाने के लिए हम जापान क्रिकेट संघ के प्रयासों के लिए उसका धन्यवाद करते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "बीसीसीआई का मानना है कि क्रिकेट का विकास उसके पारंपरिक क्षेत्रों से आगे तक होना चाहिए और दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बोर्ड के रूप में हम इस विकास में योगदान देने की अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं। बीसीसीआई आने वाले वर्षों में जापान में क्रिकेट को और मजबूत करने तथा इस संबंध को आगे बढ़ाने के लिए जापान क्रिकेट संघ के साथ मिलकर काम करेगा।”

जापान क्रिकेट संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नाओकी मियाजी ने कहा, “विश्व चैंपियन टीम को जापान में क्रिकेट के घर कहे जाने वाले मैदान पर आमंत्रित कर पाना हमारे संघ के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। इस लक्ष्य की दिशा में हमारे साथ काम करने के लिए हम बीसीसीआई का धन्यवाद करते हैं और भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के उत्साह का स्वागत करने के लिए बेहद उत्सुक हैं।"

उन्होंने कहा, "हम स्थानीय जापानी लोगों से भी, जो क्रिकेट को लेकर उत्सुक हैं, सक्रिय रूप से आग्रह करते हैं कि वे आएं और हमारी टीम का उत्साह बढ़ाएं। यह वास्तव में एक यादगार अवसर होगा।”

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.