September 07, 2026

रांची के कोकर समेत सात ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, तृणमूल सांसद नदीमुल हक से जुड़ा मामला

रांची, 07 सितंबर । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सदस्य मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को देश के सात राज्यों में एक साथ छापेमारी की। रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया, दिल्ली और कोलकाता समेत सात स्थानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक परिसर को भी तलाशी के दायरे में शामिल किया गया है। छापेमारी का मुख्य केंद्र कोलकाता बताया जा रहा है। ईडी की यह कार्रवाई सांप्रदायिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले कथित कंटेंट के प्रकाशन, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और सौदों के जरिए कथित फंडिंग से जुड़ी शिकायतों के सिलसिले में की जा रही है।

मामला ‘अखबार-ए-मशरिक प्राइवेट लिमिटेड’ के उर्दू दैनिक में प्रकाशित कुछ सामग्री और अखबार में किए गए कथित निवेश से संबंधित है। ईडी ने विधाननगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ईसीआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद ईडी ने कोलकाता, दिल्ली और रांची में कुल सात ठिकानों पर तलाशी शुरू की। रांची में कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ‘अखबार-ए-मशरिक’ के कार्यालय में ईडी की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

फिलहाल सभी ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.