September 08, 2026

लव लॉटरी' का ट्रेलर रिलीज, रिश्तों की उलझन के बीच खुलेंगे कई राज

आगामी हिंदी फिल्म 'लव लॉटरी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस मौके पर फिल्म के कलाकार अक्षय ओबेरॉय, विजयंत कोहली और अग्नि अग्यारी, निर्देशक अरविंद पांडे और निर्माता कुलदीप भार्गव 'तुषार' मौजूद रहे। ट्रेलर लॉन्च के दौरान ऐसे परिवारों को भी आमंत्रित किया गया, जिन्होंने महिला-केंद्रित कानूनों के कथित दुरुपयोग से प्रभावित होने का अनुभव शेयर किया।

सिनेमा गंज फिल्म्स के बैनर तले बनी 'लव लॉटरी' प्यार, शादी, रिश्तों में बढ़ती दूरी, धोखे और पुरुष अधिकारों से जुड़े सवालों को सस्पेंस और सामाजिक सरोकार के साथ पेश करती है। करीब 2 मिनट 10 सेकंड के ट्रेलर में आधुनिक रिश्तों की चमक के पीछे छिपे बनावटीपन और विश्वासघात की झलक मिलती है। शादी, तलाक, धोखा और पैसों के लिए शादी जैसे पहलू कहानी को रहस्यमय बनाते हैं। अक्षय ओबेरॉय का किरदार रिश्तों, भरोसे और कानूनी विवादों के बीच उलझा नजर आता है, जबकि हेली दारूवाला समेत अन्य कलाकार कहानी में अलग-अलग परतें जोड़ते हैं।

निर्देशक अरविंद पांडे के मुताबिक, फिल्म सिर्फ रिश्तों की कहानी नहीं है, बल्कि उन सवालों को सामने लाने की कोशिश है जिनसे आज कई लोग जूझ रहे हैं। निर्माता कुलदीप भार्गव 'तुषार' ने कहा कि फिल्म मनोरंजन के साथ रिश्तों की जटिलता, भावनात्मक टकराव और कानूनी विवादों से जुड़े सवाल उठाती है। अंकुर खत्री ने फिल्म की कहानी और पटकथा लिखी है।

फिल्म में कबीर दुहान सिंह, विजयंत कोहली, हेमंत पांडे, इंदिरा कृष्णन, संतोष शुक्ला, विक्रम शर्मा, अग्नि अग्यारी, कुमार सौरभ, अश्वंत लोधी और अर्शदीप संधू भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। नवीन वी. मिश्रा की सिनेमैटोग्राफी, वरुण मिश्रा और अरविंद पांडे के संगीत तथा प्रकाश झा के संपादन से सजी 'लव लॉटरी' 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.