September 09, 2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अध्यात्मवाद पर आठ दिवसीय वैश्विक सम्मेलन 13 सितंबर से शुरू होगा।

नई दिल्ली, 09 सितंबर । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अध्यात्मवाद पर आठ दिवसीय वैश्विक सम्मेलन 13 सितंबर से शुरू होगा। सावन कृपाल रूहानी मिशन के तत्वावधान में होने वाले इस सम्मेलन में भारत, अमेरिका, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, कनाडा और कई अन्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

सावन कृपाल रूहानी मिशन की विज्ञप्ति के अनुसार, मिशन के प्रमुख संत राजिंदर सिंह जी महाराज 80वें जन्मदिन की खुशी के मौके पर इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह सम्मेलन आध्यात्मिक नेताओं को मानवता की एकता पर विचार करने और प्रेम और करुणा का संदेश साझा करने के लिए साझा मंच प्रदान करेगा।

मिशन की विज्ञप्ति के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगी। आठ दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कृपाल बाग (13-18 सितंबर) और दिल्ली के बुराड़ी में संत दर्शन सिंह जी धाम (19-20 सितंबर) में आध्यात्मिक चर्चा, ध्यान कार्यशाला और अन्य कार्यक्रम होंगे।

सम्मेलन का आरंभ संत राजिंदर सिंह के भाषण से होगा। 14 सितंबर को संत दर्शन सिंह जी महाराज की 105वीं जयंती के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। 12 सितंबर को 68वां रक्तदान शिविर और 13 सितंबर को 43वां मुफ्त नेत्र जांच और मोतियाबिंद सर्जरी शिविर आयोजित किया जाएगा। 20 सितंबर को समापन के अवसर पर 23वां वस्त्र वितरण शिविर होगा।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.