September 09, 2026

200 करोड़ की लागत से बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा एवं बस्तर में बनेंगे 13 पुल

जगदलपुर, 09 सितंबर। बस्तर संभााग के लोक निर्माण विभाग (सेतु) जगदलपुर अंतर्गत आने वाले चार प्रमुख जिलों में आवागमन को सुगम बनाने के लिए लगभग 200 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 13 नए पुल-पुलियों का निर्माण करवाया जाएगा। मानसून के दौरान नदी-नालों में उफान आने के कारण अक्सर अंदरूनी गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों और जिला मुख्यालयों से पूरी तरह कट जाता है। इन पुलों के बन जाने से यह समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार व दैनिक आवाजाही में सुविधा मिलेगी।

बस्तर संभाग का एक बड़ा हिस्सा भौगोलिक दृष्टि से बेहद जटिल है। इन भौगोलिक बाधाओं को दूर करने के लिए स्वीकृत किए गए 13 पुलों में से सबसे अधिक 5 पुल अकेले बीजापुर जिले में निर्मित होंगे। इसके अलावा, बस्तर जिले में 3, सुकमा में 3 और दंतेवाड़ा में 2 पुल बनाए जाने की योजना है। यह नई अधोसंरचना ग्रामीणों के लिए केवल आवागमन का माध्यम नहीं होगी, बल्कि सरकारी योजनाओं, प्रशासनिक सुविधाओं और विकास की मुख्यधारा तक उनकी पहुंच को भी सुनिश्चित करेगी।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जैसे अंदरूनी जिलों में मजबूत सड़क और पुल नेटवर्क का निर्माण क्षेत्रीय विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से स्थानीय स्तर पर व्यापार, रोजगार और कृषि उपज को बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। साथ ही आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और शैक्षणिक संसाधन भी अब ग्रामीणों की पहुंच में आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.