महिला टी-20 क्रिकेट एशिया कप के फाइनल में आज दुबई में भारत का मुकाबला मौजूदा चैंपियन श्रीलंका से होगा। यह मैच भारतीय समय के अनुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराया था। सात बार का चैंपियान भारत ग्रुप-ए में अपने सभी मैच जीतकर शीर्ष पर रहा। वहीं, श्रीलंका ने भी सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई। श्रीलंका भी अपने ग्रुप में सभी तीनों मैच जीतकर शीर्ष पर रहा। इससे पहले श्रीलंका ने वर्ष 2024 में यह खिताब जीता था। जबकि भारत सात बार यह खिताब जीत चुका है।