September 15, 2026

सेवा संकल्प अभियान : 17 सितंबर को बलौदाबाजार और भाटापारा में आयोजित होगा विशाल रक्तदान शिविर

बलौदाबाजार, 15 सितंबर। बलौदाबाजार जिले में आगामी 17 सितंबर 2026 से 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत होने जा रही है। अभियान के शुभारंभ दिवस पर स्वास्थ्य विभाग बलौदाबाजार द्वारा जिले में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

सीएमएचओ डॉ.राजेश अवस्थी ने मंगलवार को बताया कि, यह रक्तदान शिविर जिला अस्पताल बलौदाबाजार और सिविल अस्पताल भाटापारा में एक साथ आयोजित किया जाएगा, जहां सुबह से ही नागरिक और युवा रक्तदान कर सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के नागरिकों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवी संस्थाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करें। रक्तदान से न केवल आपातकालीन स्थिति में मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों की जान बचाई जा सकेगी, बल्कि यह समाज में सेवा भाव को भी सुदृढ़ करेगा।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.