September 24, 2026

'पूजा मेरी जान' का ट्रेलर रिलीज, प्यार के जुनून में उलझीं मृणाल ठाकुर

मुंबई, 24 सितंबर। मैडॉक फिल्म्स की कोर्टरूम ड्रामा 'पूजा मेरी जान' लंबे समय से चर्चा में है। मृणाल ठाकुर अभिनीत इस सस्पेंस-थ्रिलर का आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म में एकतरफा प्यार, जुनून, दबाव और किसी की 'न' को स्वीकार न करने की मानसिकता के बीच पैदा होने वाले खौफनाक हालात को दिखाया गया है। विषय और कहानी को देखते हुए फिल्म को सेंसर बोर्ड से 'ए' प्रमाणपत्र मिला है। फिल्म का निर्देशन नवजोत गुलाटी ने किया है।

ट्रेलर की कहानी पूजा (मृणाल ठाकुर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी उस समय बदल जाती है, जब एक अज्ञात सिरफिरा आशिक (विक्रम सिंह चौहान) उसका पीछा करना शुरू करता है। शुरुआत में दोनों के बीच दोस्ती होती है, लेकिन धीरे-धीरे यही रिश्ता पूजा के लिए परेशानी और डर का कारण बन जाता है। शादी के लिए बढ़ते दबाव के बाद मामला गंभीर मोड़ लेता है और बात जानलेवा हमले तक पहुंच जाती है।

इसके बाद कहानी आरोपों, कानूनी पेचीदगियों और इंसाफ की लड़ाई की ओर बढ़ती है। ट्रेलर में मृणाल का किरदार डर, दबाव और न्याय की तलाश के बीच जूझता नजर आता है। फिल्म में हुमा कुरैशी और विजय राज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 'पूजा मेरी जान' 2 अक्टूबर 2026 को सीधे ओटीटी मंच जी5 पर स्ट्रीम होगी।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.