September 25, 2026

झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस अब मथुरा तक जाएगी, चार नए वाणिज्यिक ठहराव

नई दिल्ली, 25 सितंबर । भारतीय रेलवे ने 11901/11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को मथुरा तक विस्तारित करने को मंजूरी दी है। इसके साथ ही ट्रेन की यात्रा दूरी 217 किलोमीटर से बढ़कर 270 किलोमीटर हो जाएगी और झांसी, आगरा तथा मथुरा के बीच यात्रियों को अतिरिक्त रेल सेवा उपलब्ध होगी।

रेल मंत्रालय के अनुसार ट्रेन संख्या 11901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से शाम चार बजे रवाना होकर रात 11 बजे मथुरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 11902 मथुरा से सुबह 5:05 बजे रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी।

विस्तारित मार्ग पर राजा की मंडी, रुनकता, दीनदयाल धाम और बाद स्टेशनों पर ट्रेन के वाणिज्यिक ठहराव होंगे। इससे इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी इस सेवा का लाभ मिलेगा।

रेलवे ने कहा कि ट्रेन के मथुरा तक विस्तार से झांसी, आगरा और मथुरा के बीच यात्री संपर्क मजबूत होगा। साथ ही विस्तारित मार्ग में आने वाले अन्य स्टेशनों के यात्रियों को भी बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध होगी।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.