September 26, 2026

कांग्रेस की मानसिकता देश की संस्कृति व सनातन मूल्यों का अपमान करने वाली : तरुण चुग

नई दिल्ली, 26 सितंबर । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तरुण चुग ने भजन क्लबिंग को लेकर कांग्रेस के बयान को भारतीय संस्कृति, भक्ति परंपरा और सनातन मूल्यों का अपमान करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारतीय भजन और भक्ति संगीत के प्रति युवाओं का आकर्षण बढ़ रहा है। देश-विदेश के युवा ‘भजन-क्लबिंग’ जैसे नए माध्यमों के जरिए भारतीय आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ रहे हैं।

चुग ने शनिवार को एक्स पोस्ट में कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता अब भी “इटली के चश्मे” से भारत को देखते हैं और अपनी राजनीति के लिए भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाते हैं। इतिहास में भी भक्ति परंपरा का विरोध करने वाली शक्तियां रही हैं और आज वही मानसिकता नए रूप में दिखाई दे रही है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भारतीय भक्ति और आध्यात्मिक परंपरा को लेकर युवाओं में बढ़ती रुचि को समझने की जरूरत है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि उनके पास “भजन क्लबिंग” जैसे कार्यक्रमों में शामिल होने का समय है, लेकिन चुनाव आयोग और लोकतंत्र से जुड़े गंभीर सवालों का जवाब देने का समय नहीं है। पिछले 13 वर्षों से मुश्किल सवालों के सामने सरकार की ओर से जवाबदेही के बजाय चुप्पी का रवैया देखने को मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि जहां जश्न और समारोह होते हैं, वहां प्रधानमंत्री की मौजूदगी दिखाई देती है, लेकिन जवाबदेही से जुड़े सवालों पर उनकी चुप्पी रहती है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.