September 26, 2026

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस से खतरे संबंधी पश्चिमी देशों के दावों को तनाव बढ़ाने की जानबूझकर की जा रही कोशिश करार दिया।

सेंट पीटर्सबर्ग, 26 सितंबर । रूस ने दावा किया है कि मॉस्को, यूरोपीय देशों के खिलाफ किसी सैन्य कार्रवाई की तैयारी नहीं कर रहा है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस से खतरे संबंधी पश्चिमी देशों के दावों को तनाव बढ़ाने की जानबूझकर की जा रही कोशिश करार दिया।

रूस की अंतरराष्ट्रीय समाचार टेलीविजन नेटवर्क रशिया टुडे (आरटी) के मुताबिक, सेंट पीटर्सबर्ग में 12वें यूनाइटेड कल्चर फोरम के दौरान मीडिया से बातचीत में पुतिन ने कहा कि यूरोपीय देश यूक्रेन को समर्थन जारी रखने के लिए तनाव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने यूरोप में मौजूद आक्रामक गुटों पर रूस के विकास को रोकने के लिए यूक्रेन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

पुतिन ने एस्टोनिया के रक्षा मंत्री हानो पेवकुर की टिप्पणियों को उकसावे वाला बताया। जिन्होंने रूस के साथ संभावित संघर्ष को लेकर टिप्पणी की थी। पुतिन ने इसे महज राजनीतिक तमाशा बताया।

रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के साथ दोबारा बातचीत की संभावना पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मॉस्को इस संबंध में कोई भी फैसला रूस के राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर करेगा। पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन युद्धविराम की संभावनाओं पर सक्रिय रूप से चर्चा कर रहा है। इनमें ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमला रोकने और रूस के काला सागर तट की कथित नाकेबंदी समाप्त करने जैसे मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यूक्रेन, रूस पर हमले जारी रख रहा है।

रूसी राष्ट्रपति ने यूरोप पर हमले की रूस की कथित योजना से जुड़े दावों को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि इन दावों का इस्तेमाल यूरोपीय नागरिकों के सामने यूक्रेन पर खर्च जारी रखने को उचित ठहराने के लिए किया जा रहा है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.