October 04, 2026

क्रांतिकारी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने किया नमन

महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। इस अवसर पर नितिन गडकरी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्यामजी कृष्ण वर्मा को श्रद्धांजलि दी है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा जी के स्मृति दिवस पर उन्हें अभिवादन।”

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, “विदेश में क्रांतिकारी गतिविधियों के जरिए स्वतंत्रता के संकल्प के अलख को लगातार जगाए रखने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर सादर नमन अर्पित करता हूं। लंदन में ‘इंडिया हाउस’ की स्थापना कर मां भारती को परतंत्रता की बेड़ियों से आजाद कराने में वर्मा जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश की आजादी के लिए आपका त्याग, तप और बलिदान सदैव ही हमें प्रेरणा देता रहेगा।”

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर उन्हे कोटि कोटि नमन। विदेश की धरती पर रहकर भी उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए निरंतर संघर्ष किया। लंदन में ‘इंडिया हाउस’ की स्थापना कर उन्होंने अनेक युवा क्रांतिकारियों को राष्ट्र सेवा और स्वतंत्रता के लिए प्रेरित किया। उनका त्याग, साहस और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “महान क्रांतिकारी और मां भारती के अमर सपूत श्यामजी कृष्ण वर्मा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।” बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए उनका समर्पण सदैव स्मरणीय और प्रेरणादायी रहेगा।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्यामजी कृष्ण वर्मा को नमन करते हुए कहा, “विदेश की धरती से भारत की स्वतंत्रता की अलख जगाने वाले श्यामजी कृष्ण वर्मा ने क्रांतिकारी विचारों को मंच और दिशा प्रदान कर स्वतंत्रता आंदोलन को वैचारिक आधार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका राष्ट्र प्रेम, साहस और मातृभूमि की स्वतंत्रता के प्रति अटूट समर्पण भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास में सदैव प्रेरणा स्रोत बना रहेगा।”

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.