October 06, 2026

मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक

रायपुर 06 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे का आज मंगलवार को तीसरा दिन है। प्रवास के दौरान उनकी बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं।

इन बैठकों में छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं, राज्य की औद्योगिक नीति तथा आर्थिक साझेदारी से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री संभावित निवेशकों के समक्ष राज्य में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों, उद्योगों के लिए विकसित अधोसंरचना, निवेश-अनुकूल नीतियों तथा कारोबारी माहौल की जानकारी प्रस्तुत करेंगे।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.