October 06, 2026

सम्राट हेमू की जयंती एवं विजयोत्सव -समारोह नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में आयोजित होगा।

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर । रौनियार शिरोमणि सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य ‘हेमू’ की जयंती एवं विजय दिवस के उपलक्ष्य में रौनियार वैश्य सभा, दिल्ली (रजि.) की ओर से आगामी सात अक्टूबर को भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में दोपहर 3:30 बजे से आयोजित होगा।

रौनियार वैश्य सभा के राष्ट्रीय संयोजक एवं मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य ‘हेमू’ की जयंती और विजयोत्सव के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनके शौर्य, वीरता और राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण किया जाएगा। समारोह में समाज के लोगों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों और अन्य गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सम्राट हेमू के ऐतिहासिक जीवन और उनके संघर्षों को स्मरण करने के साथ समाज में उनके योगदान और वीरता की जानकारी को व्यापक स्तर तक पहुंचाना है। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के इतिहास और वीर योद्धाओं के योगदान से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

रौनियार वैश्य सभा ने सभी आमंत्रित अतिथियों और समाज के लोगों से समय पर कार्यक्रम में पहुंचकर समारोह की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

आयोजकों के अनुसार, समारोह को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। रौनियार वैश्य सभा की ओर से आमंत्रित सभी लोगों से अधिक से अधिक कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.