October 14, 2026

सुकमा में चिंताकोटा के जंगल में लावारिस हालत में मिले 10 वाहन जप्त

सुकमा, 14 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के ग्राम चिंताकोटा (ग्राम पंचायत डोण्डरा) के जंगल में संदिग्ध हालत में मिले 10 वाहन जब्त किये गए हैं।

थाना कोन्टा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चिंताकोटा (ग्राम पंचायत डोण्डरा) के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ कारें और ऑटो लावारिस हालत में खड़े हैं। सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई । तलाशी के दौरान मंगलवार रात्रि में जंगल से कुल 10 वाहन (3 कारें एवं 7 ऑटो) लावारिस अवस्था में पाए गए, जिन्हें गवाहों के समक्ष जप्ती पत्रक तैयार कर धारा 106 बीएनएसएस के तहत जप्त किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि लावारिस हालत में मिलीं 10 गाड़ियाें में सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर (क्रमांक: TS 28 M 8831) 2. कार: भूरे-काले रंग की इकोस्पोर्ट (क्रमांक: TS 10 EL 0671) 3. कार: सफेद रंग की मारुति अर्टिगा (क्रमांक: TS 11 ER 5378) 4. ऑटो: क्रमांक AP 26 TD 4892, 5. ऑटो: काला-पीला रंग (क्रमांक: TS 04 UB 0351) 6. ऑटो: काला-पीला रंग (क्रमांक: AP 05 TX 7582) 7. ऑटो: काला-पीला रंग (क्रमांक: AP 05 TB 7139) 8. ऑटो: काला-पीला रंग (क्रमांक: AP 20 TA 9802) 9. ऑटो: काला-पीला रंग (क्रमांक: AP 38 WG 1857) 10. ऑटो: काला-पीला रंग (क्रमांक: AP 39 WS 6337) सभी वाहनों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की गई है ।

जप्तशुदा वाहनों को आज बुधवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। जंगल में इन वाहनों के लावारिस मिलने के कारणों तथा इनके स्वामियों के संबंध में अग्रिम जांच जारी है।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.