October 19, 2026

अमेरिका के पूर्वोत्तर राज्यों के तटीय इलाकों में बाढ़ से हालात बिगड़ने की आशंका

वाशिंगटन, 19 अक्टूबर । अमेरिकी नेशनल वेदर सर्विस (एनडब्ल्यूएस) के अनुसार, तूफान के कारण आने वाले दिनों में अमेरिका के पूर्वोत्तर राज्यों के तटीय इलाकों में बाढ़ आ सकती है। एनडब्ल्यूएस के बयान में कहा गया कि लगातार चलने वाली तेज समुद्री हवाओं के कारण तटीय इलाकों में मध्यम स्तर की बाढ़ आ सकती है। स्थिति खतरनाक हो सकती है और समुद्रीय तटों में कटाव हो सकता है।

माना जा रहा है कि यह हालात हफ्ते के मध्य तक बने रहेंगे, जिससे दक्षिणी न्यू जर्सी से लेकर उत्तरी कैरोलिना के तट तक का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित होगा। कुछ इलाकों में हवा की गति 20 मीटर प्रति सेकंड (लगभग 45 मील प्रति घंटा) से भी ज्यादा हो सकती है। एनडब्ल्यूएस ने चेतावनी दी है कि हालात बिगड़ रहे हैं और स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

इस बीच, फॉक्स न्यूज ने रिपोर्ट दी है कि उत्तरी कैरोलिना और वर्जीनिया के कुछ तटीय इलाकों में जलस्तर सामान्य से एक मीटर से भी ज्यादा ऊपर जा सकता है। उत्तरी कैरोलिना के एक द्वीप पर स्थानीय लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.