October 21, 2026

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह डीजेबी की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की 8,941 करोड़ की 43 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास श्याम विहार और यूईआर-II पर करेंगे।

इनमें 10 परियोजनाओं का लोकार्पण (2,827.11 करोड़ रुपये) और 33 परियोजनाओं का शिलान्यास (6,114.11 करोड़ रुपये) शामिल है। इन परियोजनाओं से गंदे पानी के उचित शोधन, सीवर व्यवस्था को मजबूत बनाने और यमुना में प्रदूषण कम करने की दिशा में नई गति मिलेगी।

इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली सरकार के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली के सांसद, विधायक मौजूद रहेंगे।

इन परियोजनाओं में ओखला में नया 124 एमजीडी एसटीपी (1,161 करोड़ रुपये), 8 एसटीपी का उन्नयन (1,041 करोड़ रुपये), बाहरी दिल्ली में 29 नए डीएसटीपी और सीवेज पंपिंग स्टेशन (3,113.67 करोड़ रुपये), 1,034 किमी सीवर नेटवर्क (1,691 करोड़ रुपये), चंद्रावल में 477 एमएलडी जल शोधन संयंत्र (298.3 करोड़ रुपये) और 4.5 किमी लंबा मुंडका ट्रंक ड्रेन (225.02 करोड़ रुपये) शामिल है।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.