November 02, 2026

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर उनके बांद्रा स्थित आवास 'मन्नत' के बाहर प्रशंसकों का जमावड़ा लगना शुरू

मुंबई, 02 नवंबर । बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर उनके बांद्रा स्थित आवास 'मन्नत' के बाहर प्रशंसकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रशंसक अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए पहुंचने लगे।

भीड़ को देखते हुए मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। घर के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ाने के साथ बैरिकेडिंग की गई और वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच भी की गई। पुलिस अधिकारी लगातार भीड़ को नियंत्रित करने और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे।

शाहरुख खान का जन्मदिन हर साल उनके प्रशंसकों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता। इस खास मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों से प्रशंसक 'मन्नत' के बाहर पहुंचते हैं और अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। शाहरुख भी अक्सर घर की बालकनी या बाहर आकर प्रशंसकों का अभिवादन करते हैं और उनके प्यार के लिए आभार जताते हैं। इस बार भी प्रशंसकों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए।

इस बीच शाहरुख की आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर भी चर्चा तेज है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 24 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने किया है। फिल्म के अंतरराष्ट्रीय वितरण को लेकर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि फर्स फिल्म के विदेशी वितरण की जिम्मेदारी संभालेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि कंपनी की वैश्विक पहुंच और बाजार की समझ से फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.