November 03, 2026

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के अगरगांव मेट्रो रेल स्टेशन में बम विस्फोट

ढाका (बांग्लादेश), 03 नवंबर । देश की राजधानी ढाका के अगरगांव मेट्रो रेल स्टेशन में बम विस्फोट होने खलबली मच गई। यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। यह देसी बम बताया गया है।

ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, शेर-ए-बांग्ला नगर थाना प्रभारी मुनिरुल इस्लाम ने बताया कि रात 8:30 बजे के कुछ देर बाद धमाके की खबर मिलने पर पुलिस अगरगांव मेट्रो रेल स्टेशन पहुंची।

उन्होंने कहा, "मौके पर पहुंचने पर हमें पता चला कि उपद्रवियों ने एक 'कॉकटेल बम' (देसी बम) फोड़ा और वहां से भाग गए।" उन्होंने बताया कि धमाके करने वाले लोगों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.