November 14, 2026

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बाल दिवस पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

कोलकाता, 14 नवंबर । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बाल दिवस पर सभी बच्चों के प्रति असीम प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे के चेहरे पर मुस्कान बनाए रखना, उन्हें सुंदर बचपन, स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि बच्चे ही देश और समाज का भविष्य हैं। प्रत्येक बच्चे को उचित शिक्षा, पर्याप्त पोषण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है। इसके साथ ही बच्चों को सुरक्षित, स्वस्थ और अनुकूल वातावरण देना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपने जीवन में आगे बढ़ सकें।

उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करना हमारा संकल्प होना चाहिए कि हर बच्चे को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें और उनका बचपन खुशहाल बने।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.