November 15, 2026

राष्ट्रपति व अन्य ने महापर्व छठ के अवसर पर देशवासियों को दी बधाई

नई दिल्ली, 15 नवंबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और रक्षामंत्री राजनाथ समेत कई नेताओं ने रविवार को महापर्व छठ के पावन अवसर पर सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर लिखा, “लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने लिखा, लोगों की आस्था, श्रद्धा, आत्म-अनुशासन एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक यह महापर्व, सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता के मूल्य सिखाता है। कामना है कि छठी मैया की उपासना का यह पवित्र पर्व सभी के जीवन में खुशहाली, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि यह पर्व आस्था, तपस्या, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का एक अद्भुत संगम है। अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने की यह परंपरा प्रकृति के प्रति सम्मान, जीवन के लिए कृतज्ञता और भारतीय संस्कृति में गहरी आस्था को दर्शाती है। यह महान पर्व सभी को आत्म-संयम, पवित्रता, सामूहिक भागीदारी और पारिवारिक मूल्यों के महत्व की याद दिलाता है। उन सभी छठ व्रतियों की निष्ठा को सादर नमन है, जो कठोर उपवास और अटूट आस्था के साथ इस अनुष्ठान का पालन करते हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज आस्था, भक्ति और श्रद्धा के महापर्व 'छठ' का तीसरा दिन है। आज शाम डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा और उनकी पूजा-अर्चना की जाएगी। भगवान सूर्य और छठी मैया का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, और सभी का जीवन सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगवान सूर्य और छठी मैया का आशीर्वाद हर घर-आंगन को धन-धान्य से भर दे। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, कल्याण और आनंद का वास हो। सब उन्नति करें, सभी पर कृपा बनी रहे और सबकी मनोकामनाएं पूरी हों यही प्रार्थना है।

केन्द्रीय कपड़ा मंत्री ने गिरिराज सिंह ने कहा कि आस्था के इस महापर्व पर भगवान सूर्य और छठी मैया से प्रार्थना हैं कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद बना रहे।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.