November 24, 2026

दिग्गज अभिनेता जितेंद्र ने अपने बेटे और अभिनेता तुषार कपूर की मेहनत और अभिनय के प्रति समर्पण की जमकर तारीफ की

मुंबई, 24 नवंबर । दिग्गज अभिनेता जितेंद्र ने अपने बेटे और अभिनेता तुषार कपूर की मेहनत और अभिनय के प्रति समर्पण की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तुषार को खुद से बेहतर अभिनेता बताते हुए कहा कि उन्हें अपने करियर में जो सफलता मिली, उसमें किस्मत और सही समय पर मिले अवसरों की बड़ी भूमिका रही।

जितेंद्र ने इंटरव्यू में स्वीकार किया कि तुषार उनसे कहीं अधिक मेहनती और समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि वह केवल उनके बेटे होने के कारण उनकी तारीफ नहीं कर रहे, बल्कि वास्तव में तुषार एक बेहतर कलाकार हैं।

जितेंद्र ने अपने फिल्मी सफर को याद करते हुए कहा कि अगर दिग्गज निर्देशक वी. शांताराम की नजर उन पर नहीं पड़ी होती और उन्होंने उन्हें अभिनेता के रूप में मौका नहीं दिया होता, तो शायद उनका करियर कुछ और होता। उनके मुताबिक, वह सही समय पर सही जगह मौजूद थे और इसे अपनी किस्मत मानते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि तुषार को कभी करियर के मामले में सलाह देने की जरूरत नहीं पड़ी, क्योंकि वह पहले से ही समझदार और अपने काम को लेकर पूरी तरह केंद्रित हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने बेटी एकता कपूर का भी जिक्र किया और बताया कि अब तुषार उनके साथ निर्माण व्यवसाय में भी जुड़े हुए हैं।

जितेंद्र ने छह दशक से अधिक लंबे करियर में 'कारवां', 'हमजोली', 'जीने की राह', 'बिदाई', 'धरम वीर', 'हिम्मतवाला', 'तोहफा' और 'स्वर्ग नरक' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया है। वहीं, तुषार कपूर ने वर्ष 2001 में फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने कॉमेडी और मल्टीस्टारर फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है। अब वह रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'गोलमाल 5' में नजर आएंगे।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.