November 27, 2026

जांजगीर चांपा: जिले में एक से 14 दिसंबर तक आयोजित होगा वजन त्याेहार, एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जांजगीर-चांपा, 27 नवंबर । जिले में एक दिसंबर से 14 दिसंबर 2026 तक वजन त्याेहार 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत 0 से 6 वर्ष तक के सभी बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापन किया जाएगा। वजन त्यौहार के सफल आयोजन एवं तैयारियों को लेकर आज शुक्रवार काे जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के सभाकक्ष में जिले के समस्त परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों की एक दिवसीय सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण में वजन त्यौहार के दौरान जिले के सभी 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापन सुनिश्चित करने कहा गया। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 3 से 5 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापन किया जाएगा। वजन त्यौहार के दौरान स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण (एनीमिया जांच) भी किया जाएगा। साथ ही वजन त्यौहार के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत भवनों एवं ग्राम स्तर पर उपलब्ध शासकीय भवनों में दीवार लेखन कराने के निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण में वजन त्यौहार 2026-27 के लिए निर्धारित सॉफ्टवेयर के उपयोग की विस्तार से जानकारी दी गई। परियोजना अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को आंगनबाड़ी केंद्र के यूजर लॉगिन के माध्यम से 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों के वजन एवं ऊंचाई की जानकारी दर्ज करने तथा गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं एवं शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं की जानकारी सही तरीके से सॉफ्टवेयर में दर्ज करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, समस्त परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

[email protected]

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.