March 11, 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जनता की बात सुनना और समाधान देना सुशासन का मूल आधार है।

नई दिल्ली, 11 मार्च । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित जनसुनवाई में दिल्ली के लोगों से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के जल्द समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में कहा कि जनता की बात सुनना और समाधान देना सुशासन का मूल आधार है। यही दिल्ली की नई कार्यसंस्कृति है। अब नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। सीएम जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से लोग ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं और उसकी प्रगति को रियल-टाइम में देख सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजधानी में 75 से अधिक सेवाएं अब सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) के माध्यम से उपलब्ध हैं, ताकि नागरिकों को अपने काम के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें अपने ही क्षेत्र में समाधान मिल सके। सेवा, पारदर्शिता और जनभागीदारी के संकल्प के साथ दिल्ली में सुशासन की व्यवस्था निरंतर मजबूत हो रही है।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.