March 28, 2026

नई दिल्ली : राजस्थान दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम

नई दिल्ली 28 मार्च: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवासी राजस्थानियों का फेडरेशन और अम्ब्रेला ऑर्गेनाइजेशन राजस्थान संस्था संघ द्वारा 30 मार्च सोमवार को नई दिल्ली के मण्डी हाऊस स्थित एलटीजी सभागृह में 77 वें राजस्थान स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया जायेगा। संस्था के अध्यक्ष नवरत्न अग्रवाल बीकानेरवाला ने बताया कि केंद्रीय कानून मन्त्री अर्जुन राम मेघवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समारोह की मुख्य अतिथि होंगी । समारोह के विशिष्ट अतिथि पाली सांसद, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और वन नेशन वन इलेक्शन संसदीय संयुक्त समिति के अध्यक्ष पी पी चौधरी, दिल्ली के सांसद योगेन्द्र चंदौलिया, प्रवीण खण्डेलवाल,दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष आदेश गुप्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू होंगे जबकि समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी श्याम सुंदर अग्रवाल तथा स्वागताध्यक्ष डॉ एस के चांडक होंगे ।

संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष के के नरेड़ा ने बताया कि हीमांक एंड टीम, मुद्रा डांस स्टूडियों , कला स्मृति अकादमी(रोशमी मजूमदार) एवं ललिता स्वामी द्वारा मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। संस्था के महासचिव चन्द्र शेखर मिश्रा ने बताया कि समारोह में कला और संस्कृति , साहित्य लेखन,मीडिया,खेलकूद,महिला उद्यमिता, कलाकारों, उद्योग एवं व्यवसाय, समाज सेवा आदि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कार सम्मान भी प्रदान किए जायेंगे ।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.