April 04, 2026

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के आगमन को लेकर राजधानी में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

रायपुर 04 अप्रैल राजधानी रायपुर आज एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन का साक्षी बनने जा रही है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के आगमन को लेकर राजधानी में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वे आज रायपुर स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे। यह कार्यक्रम संस्थान के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, जहां देश के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में से एक IIM रायपुर के छात्र-छात्राएं अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न मनाएंगे। बताया जा रहा है कि, कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एस. जयशंकर आज ही रायपुर से वापसी करेंगे। उनका लौटने का कार्यक्रम दोपहर 2 बजे की फ्लाइट से निर्धारित है। विदेश मंत्री के इस संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण दौरे को लेकर प्रशासन और संस्थान स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.