नई दिल्ली: दिल्ली में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पुलिस ने प्रोजेक्ट संगम के तहत जन संवाद किया.इस संवाद का मुख्य उद्देश्य ट्रैफिक पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल बनाना और जमीनी स्तर पर सामने आ रही ट्रैफिक समस्याओं पर चर्चा करना था.
बैठक के दौरान MWA और RWA के सदस्यों ने ट्रैफिक जाम, पार्किंग की समस्या, सड़क सुरक्षा, अतिक्रमण और वाहन आवागमन से जुड़े अपने सुझाव, शिकायतें और अनुभव साझा किए.
बैठक के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था और सड़क अनुशासन में सुधार के लिए जनभागीदारी के महत्व पर जोर दिया गया.डीसीपी/ट्रैफिक ने आश्वासन दिया कि बैठक में उठाई गई सभी वास्तविक समस्याओं की प्राथमिकता के आधार पर जांच की जाएगी और संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर उचित कार्रवाई की जाएगी. बैठक में विशेष रूप से इन बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया:
जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों के पालन और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार से जुड़े अहम संदेश प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाए गए हैं.
इस प्रस्तुति को जनता की ओर से अच्छा समर्थन मिला और इससे जागरूकता कार्यक्रम और भी रोचक बन गया. बैठक में शामिल विभिन्न एसोसिएशनों ने ट्रैफिक पुलिस की इस सक्रिय पहल की सराहना की और क्षेत्र में बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरा सहयोग देने की इच्छा जताई. बैठक का समापन एक सकारात्मक माहौल में हुआ, जिसमें दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जन‑केंद्रित पुलिसिंग, सुरक्षित सड़कों और प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया गया.
hindnesri24news@gmail.com
© Hind Kesari24. All Rights Reserved.