April 16, 2026

नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में इजाफा, डीजल और मिट्टी का तेल हुआ 30 रुपये प्रति लीटर महंगा

काठमांडू, 16 अप्रैल । नेपाल आयल निगम ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में आज एक बार फिर वृद्धि की है। नई मूल्य सूची के अनुसार, डीजल और मिट्टी के तेल (केरोसीन) की कीमत में प्रति लीटर 30 रुपये की वृद्धि की गई है, जबकि हवाई ईंधन में प्रति लीटर 5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। संशोधित दरों के अनुसार डीजल और मिट्टी के तेल का मूल्य प्रति लीटर 237 रुपये और हवाई ईंधन का मूल्य प्रति लीटर 256 रुपये हो गया है।

निगम का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा भेजी गई नई मूल्य सूची के आधार पर गणना करने पर अभी भी भारी घाटा बना हुआ है। लागत मूल्य अधिक और बिक्री मूल्य कम होने के कारण मूल्य समायोजन के बाद भी पेट्रोल पर प्रति लीटर 2 रुपये 32 पैसे, डीज़ल पर 87 रुपये 99 पैसे, मिट्टी के तेल पर 36 रुपये 70 पैसे और खाना पकाने वाले एलपी गैस पर प्रति सिलेंडर 331 रुपये 25 पैसे का घाटा कायम है। निगम की विज्ञप्ति के अनुसार, पखवाड़े के आधार पर कुल लगभग 7 अरब 81 करोड़ 61 लाख रुपये का घाटा हो रहा है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.