April 18, 2026

बांग्लादेश टेस्ट दौरे के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, सरफराज अहमद बने मुख्य कोच

नई दिल्ली, 18 अप्रैल । बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम की घोषणा कर दी है। इस दौरे के लिए पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को पाकिस्तान की सीनियर पुरुष टेस्ट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सरफराज ने अंडर-19 टीम के साथ मेंटर-मैनेजर के रूप में एशिया कप जीत दिलाई थी।

टीम के साथ पूर्व टेस्ट खिलाड़ी असद शफीक को बल्लेबाजी कोच और उमर गुल को गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कप्तानी की जिम्मेदारी एक बार फिर शान मसूद के पास रहेगी। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा होगी।



पाकिस्तान टीम में चार नए खिलाड़ियों—अब्दुल्ला फजल, आमद बट, अजान अवैस और मोहम्मद गाजी घोरी को पहली बार मौका दिया गया है।

टीम के पांच खिलाड़ी—अजान अवैस, इमाम-उल-हक, मोहम्मद गाजी घोरी, नोमान अली और साजिद खान इस समय लाहौर में रेड-बॉल ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा हैं।

दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 8 से 12 मई तक ढाका में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 16 से 20 मई तक सिलहट में आयोजित होगा।

पाकिस्तानी टीम 27 अप्रैल को कराची में इकट्ठा होगी, जहां एक मई तक प्रशिक्षण शिविर चलेगा। इसके बाद टीम 2 मई को बांग्लादेश रवाना होगी। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में व्यस्त खिलाड़ी अपनी टीम के अभियान खत्म होने के बाद शिविर से जुड़ेंगे, जबकि फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी 3 मई के बाद टीम से जुड़ेंगे।

पाकिस्तान टेस्ट टीम:

शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, आमद बट, अजान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.