April 25, 2026

केएल राहुल का धमाका : आईपीएल में 150 से अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बने

नई दिल्ली, 25 अप्रैल । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसने क्रिकेट टूर्नामेंट के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया।

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में राहुल ने 67 गेंदों पर नाबाद 152 रन ठोक दिए। इस पारी के साथ वह आईपीएल इतिहास में 150 या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया था।

राहुल की यह पारी कई मायनों में ऐतिहासिक रही।

यह आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय का यह सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बन गया है। इसके साथ ही वह ओवरऑल आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे बड़े स्कोरर बन गए हैं। उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल (175*) और ब्रेंडन मैकुलम (158) ही हैं।

गेल ने 2013 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया था। वहीं मैकुलम ने 2008 में केकेआर की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ बनाया था।

राहुल ने अपनी इस पारी में 16 चौके और 9 छक्के जड़ते हुए मैदान के हर कोने में रन बनाए और अंत तक नाबाद रहते हुए टीम को 264/2 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया। उनकी यह पारी न सिर्फ एक मैच विनिंग नॉक थी, बल्कि रिकॉर्ड बुक में दर्ज होने वाली ऐतिहासिक उपलब्धि भी बन गई।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.