April 27, 2026

अधिकारी और लिपिक खा गए दिव्यांगों के हिस्से की राशि, जांच की मांग

जांजगीर-चांपा 27 अप्रैल. मुख्यमंत्री निवास में लगने वाले जनदर्शन में जांजगीर और सक्ती जिले में पदस्थ प्रभारी सहायक संचालक और लिपिक पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए दिव्यांगों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है. सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि सक्ती जिले के लिए बनाए गए प्रभारी सहायक संचालक और जांजगीर कार्यालय में पदस्थ लिपिक द्वारा ना केवल फर्जी बिलिंग कर भुगतान प्राप्त किया जा रहा है, बल्कि उनके द्वारा दिव्यांगों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं में भी पलीता लगाया जा रहा है.

ज्ञापन में बताया जा रहा है कि दिव्यांगों की योजना निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना में 10 से 20 हजार रुपए लिए बिना राशि प्रदान नहीं की जाती. इसी तरह राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना में 3 हजार, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्री योजना में 3 से 5 हजार, दिव्यांगों को मिलने वाले सहायक उपकरण, ट्रायसायकल आदि में 3 से 5 हजार रुपए तक राशि की मांग की जाती है, तब जाकर योजना का लाभमिलता है. साथ ही प्रभारी सहायक संचालक पर यह भी आरोप लगाया गया है कि वे सप्ताह में एक-दो दिन ही सक्ती पहुंचते हैं और ज्यादातर समय जांजगीर कार्यालय में ही रहते हैं और वहीं से कामकाज का संचालन करते हैं. दिव्यांगों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में प्रभारी सहायक संचालक और लिपिक पर कार्रवाई करते हुए अन्य जिला स्थानांतरण की मांग की गई है. ज्ञापन पर मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्रवाई करते हुए कलेक्टर से जांच कर प्रतिवेदन मांगा गया है. 

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.