May 04, 2026

राज्यपाल रमेन डेका इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने पहुंचे, किया पौधरोपण

जगदलपुर, 04 मई । छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित इनोवेशन महाकुंभ 1.0 कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, इस दौरान उन्होंने परिसर में एक पेड़ मां के नाम पर मौलश्री का पौधरोपण किया।

इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडेय, विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनोज श्रीवास्तव, बस्तर आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य विशिष्ट गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

इससे पूर्व राज्यपाल रमेन डेका अपने तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर बीती रात जगदलपुर पहुंचे । सर्किट हाऊस जगदलपुर में कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर आईजी सुंदरराज पी., बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ मनोज श्रीवास्तव, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, वन मण्डलाधिकारी उत्तम गुप्ता ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.