May 07, 2026

कांग्रेस नेता के साले से जुड़ रहा देशी बम बनाने के तार

रायपुर 07 मई राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध रॉ मटेरियल, तार और अन्य सामान मिला है। सूचना मिलते ही रायपुर नॉर्थ थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक की टीम वार्ड नंबर-13 पहुंची। मौके पर डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर भी पहुंचे है। संदिग्ध बैग से पुलिस ने बैटरी, वायर, एयरगन, कैमिकल 2 बोतल और डेटोनेटर नुमा सामान जब्त किया है। डीसीपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि संदिग्ध सामान मिलने के बाद जांच शुरू की गई है। पूरे मामलें का खुलासा जल्द किया जाएगा।

संदिग्ध सामान मिलने के बाद आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रविशंकर शुक्ल वार्ड के रावाभाठा इलाके में मिताननि पुष्पा साहू का मकान है। पुष्पा साहू और उसके परिवार का बीरगांव निवासी विनय देवांगन से परिचय है। बुधवार की शाम को विनय देवांगन मितानिन के घर एक बैग लेकर पहुंचा था। बैग उसके घर में रखकर बाद में ले जाने की बात कही और वहां से चला गया। मितानिन को शक हुआ, तो उसने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को सूचना दी। अश्वनी यादव रात को मितानिन के घर पहुंचा और सुबह आने की बात बोलकर वहां से रवाना हो गया। बुधवार की सुबह आठ बजे वार्ड पार्षद स्थानीय रहवासियों के साथ पहुंचा और बैग खोलकर जांच की तो उसमें एयर गन और देशी बम बनाने का सामान मिला। पार्षद ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नॉर्थ जोन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की है। मामलें पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। जिस विनय देवांगन का सामान बताया जा रहा है, वो कांग्रेस नेता का साला बताया जा रहा है। पुलिस विनय देवांगन से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। 

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.