May 08, 2026

आइए जानें किन तरीकों से आप असली और नकली शहद के बीच फर्क पहचान सकते हैं।

शहद न सिर्फ खाने में मीठा होता है, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन आजकल बाजार में काफी मिलावटी शहद भी मिल रहा है। फायदे के लिए व्यापारी शहद में शुगर सिरप, गुड़ की चाशनी या राइस सिरप जैसी मिलावट करते हैं। मिलावटी शहद न केवल स्वाद में फीका होता है, बल्कि सेहत को भी फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आप आसानी मिलावटी शहद की पहचान कर सकते हैं। आइए जानें किन तरीकों से आप असली और नकली शहद के बीच फर्क पहचान सकते हैं।

पानी का टेस्ट यह सबसे आसान और सटीक तरीका माना जाता है। शुद्ध शहद की डेंसिटी पानी से ज्यादा होती है, इसलिए वह पानी में आसानी से नहीं घुलता। कैसे करें- एक कांच के गिलास में सादा पानी भरें और उसमें एक चम्मच शहद डालें। पहचान- अगर शहद शुद्ध है, तो वह बिना घुले सीधे गिलास की तली में बैठ जाएगा, लेकिन मिलावटी शहद पानी में गिरते ही घुलने लगेगा और पानी को धुंधला बना देगा। अंगूठे का टेस्ट शहद की बनावट और उसकी चिपचिपाहट उसकी शुद्धता के बारे में बहुत कुछ बताती है।

कैसे करें- अपने अंगूठे पर शहद की एक छोटी सी बूंद रखें। पहचान- शुद्ध शहद काफी गाढ़ा और चिपचिपा होता है। यह आपके अंगूठे पर एक जगह टिका रहेगा और जल्दी फैलेगा नहीं। अगर शहद पानी की तरह पतला है, तुरंत बहने लगता है या आपकी त्वचा में अब्जॉर्ब हो जाता है, तो समझ लीजिए कि इसमें चाशनी या पानी की मिलावट है। कागज का टेस्ट असली शहद में नमी की मात्रा बहुत कम होती है, जबकि मिलावटी शहद में पानी ज्यादा होता है। कैसे करें- एक सफेद कागज या ब्लॉटिंग पेपर लें और उस पर शहद की कुछ बूंदें डालें।

पहचान- शुद्ध शहद कागज की सतह पर वैसे ही बना रहेगा और कागज उसे सोखेगा नहीं। लेकिन अगर शहद मिलावटी है, तो कागज उसे सोख लेगा और कागज के पीछे गीला निशान छोड़ देगा। हीट टेस्ट शहद को गर्म करने पर उसकी केमिकल रिएक्शन शुद्धता के बारे में बताती हैं। कैसे करें- शहद की थोड़ी सी मात्रा को माइक्रोवेव में 30 सेकंड के लिए रखें या धीमी आंच पर एक पैन में गर्म करें। पहचान- शुद्ध शहद गर्म होने पर धीरे-धीरे कैरामलाइज होने लगता है और उसमें से सौंधी खुशबू आती है। वहीं, मिलावटी शहद में पानी या दूसरी चीजों की मौजूदगी के कारण झाग बनने लगता है, वह उबलने लगता है या जलने जैसी गंध देने लगता है।

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.