लखनऊ, 09 मई । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पर लेकर टिप्पणी करने पर समाजवादी पार्टी की कड़ी आलोचना की है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शक्ला ने शनिवार को कहा कि पंकज चौधरी जब से प्रदेश अध्यक्ष बने हैं तब से अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी की नींद गायब हो गई है। जिस तरीके से कुर्मी, समाज समेत पूरा ओबीसी समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ पंकज चौधरी जी के नेतृत्व में जुड़ता जा रहा है, उससे उनमें बौखलाट और हताशा है। अखिलेश यादव के इशारे पर सोशल मीडिया में पंकज चौधरी की शारीरिक अवस्था को लेकर टिप्पणी की जा रही है। वह ठीक नहीं है। पंकज चौधरी सात बार के सांसद हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी का सफाया कर दिया। अब अखिलेश यादव को यह बात समझ में आ गई है कि 2027 में पंकज चौधरी के नेतृत्व में 2017 से बड़ा पराजय उनको देखना पड़ेगा। सामना करने के बजाए निचले स्तर पर ऊपर आए हैं। अखिलेश यादव, पंकज चौधरी केवल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सात बार के सांसद ही नहीं हैं, बल्कि कुर्मी समाज के बड़े नेता हैं। वह स्वच्छ और साफ छवि वाले नेता हैं। इसलिए उनका समाज उनके साथ जुड़ा है। आपकी परेशानी हमें समझ में आ रही हैं। निचले स्तर पर टिप्पणी कराकर आप उस कुर्मी समाज को चुनौती दे रहे हैं जो स्वाभिमानी है, अभिमानी है और जरूरत पड़ने पर वोट की चोट से आपको सबक सिखाएगा |
hindnesri24news@gmail.com
© Hind Kesari24. All Rights Reserved.