May 09, 2026

नेपाल के बांके जिले में छह लाख रुपये की अवैध भारतीय मुद्रा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।

काठमांडू, 09 मई । नेपाल के बांके जिले में छह लाख रुपये की अवैध भारतीय मुद्रा के साथ दो युवकों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

जिला प्रहरी कार्यालय बाँके के अनुसार गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी 29 वर्षीय बीरबल कुमार और 38 वर्षीय मुनीब खान के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक दोनों ऑटो-रिक्शा से नरैनापुर की ओर जा रहे थे। विशेष सूचना के आधार पर उन्हें रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उनके पास से ₹500 और ₹1,000 मूल्यवर्ग के अवैध भारतीय नोट बरामद किए गए।

बरामद राशि को आंतरिक राजस्व कार्यालय कोहलपुर को सौंप दिया गया है तथा गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ और जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे हवाला कारोबार के होने की तरफ इशारा किया है।

Related Post

Advertisement








Tranding News

Get In Touch

hindnesri24news@gmail.com

Follow Us

© Hind Kesari24. All Rights Reserved.